पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षक सना उल्लाह व उर्दू अनुवादक रिफअत हुसेन को उनके सेवानिवृत्त होने पर दी गयी भावभीनी विदाई।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 30.09.2026 को पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट वाराणसी में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षक सना उल्लाह(थाना जंसा) व उर्दू अनुवादक रिफअत हुसेन(प्रधान लिपिक कार्यालय) को उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई प्रदान की गई।

पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि उक्त सभी कर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिचय देते हुए विभाग की गरिमा को सदैव ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। इनका योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर उनको अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।