आगरा के मलपुरा क्षेत्र में नकली और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध भंडारण की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने मदर आरडी स्कूल के पीछे बस्ती में बने एक संदिग्ध गोदाम पर घंटों तक छापेमारी की
स्कूल के पीछे बस्ती में चल रहा था कथित गोरखधंधा
सूत्रों के मुताबिक यह गोदाम महीनों से बस्ती के बीच संचालित हो रहा था स्वास्थ्य विभाग को लगातार अवैध दवा कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर यह छापा मारा गया जैसे ही टीम ने गोदाम का ताला खुलवाया अंदर दवाओं का बड़ा जखीरा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए
प्रतिबंधित दवाएं मिलने का दावा
प्रारंभिक जांच में गोदाम से प्रतिबंधित और नकली दवाओं का स्टॉक बरामद होने का दावा किया जा रहा है कुछ दवाएं बिना बिल और बिना लाइसेंस के रखी गई थीं टीम ने पूरे स्टॉक को खंगाला और सैंपल जब्त किए हैं गोदाम को घेराबंदी कर सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
घंटों चली जांच जखीरा देख उड़े होश
मौके पर स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर और मलपुरा पुलिस की टीम ने गोदाम के चप्पे चप्पे की तलाशी ली घंटों तक चली इस कार्रवाई के दौरान आसपास की बस्ती में हड़कंप मच गया बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से गोदाम के मालिक और दवाओं के सप्लाई चेन की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी अगर दवाएं नकली या प्रतिबंधित पाई गईं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







