वाराणसी। सोनभद्र राजस्थान के पाली से निकलकर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र तक पहुंची IPS अधिकारी मेविश टाक ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से नई पहचान बनाई है। वह सोनभद्र में ASP पद पर तैनात होने वाली पहली महिला IPS अधिकारी बनी हैं।
मेविश ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा के शुरुआती दो प्रयासों में असफलता के बावजूद हिम्मत नहीं छोड़ी। बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर तीसरे प्रयास में 386वीं रैंक हासिल कर IPS का सफर तय किया।
उनकी सफलता के पीछे पिता अब्दुल करीम टाक का मजबूत साथ भी रहा। बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर समाज के ताने सुनने के बावजूद उन्होंने बेटियों की पढ़ाई और सपनों से समझौता नहीं किया।
मेविश टाक 2022 बैच की IPS अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, वह 19 सितंबर 2026 से सोनभद्र में ASP के पद पर तैनात हैं। खास संयोग यह भी रहा कि उन्होंने 24 सितंबर को अपने जन्मदिन के दिन सोनभद्र में पदभार ग्रहण किया।







