बरसात की पानी से शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण और पठन पाठन की समस्या

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

जिले में इधर बीच लगातार हो रही बारिश से सकलडीहा तहसील मुख्यालय सहित क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और वर्तमान सांसद बीरेन्द्र सिंह की लाख कवायद के बाद भी अधिकारी कोरमपूर्ति कर रहे है। जिसे लेकर किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है। वही बारिश के पानी के कारण शिक्षण संस्थानों में पठन पाठन और प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने आन्दोलन का मूड बनाया है।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बीते 24 अगस्त से प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को पांच बैच में सक्षम हस्त पुस्तिका आधारित विषय की प्रशिक्षण देना है। बारिश के कारण प्रथम बैच का प्रशिक्षण किसी तरह पानी में संपन्न हुआ। डायट परिसर और प्राचार्य कक्ष तक पानी भर जाने के कारण बीते एक सितम्ब से तीन सितम्बर का प्रशिक्षण स्थगित करना पड़ा। तृतीय बैच का प्रशिक्षण सोमवार से होना है। जिसे लेकर डायट कर्मी डबल ईंजन लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था में जुटे हुए है।

वही सकलडीहा पीजी कॉलेज और सकलडीहा इंटर कॉलेज का मैदान झील में तब्दील होने से एलटी कॉलेज,इंटर कॉलेज और पीजी कॉलेज में पठन पाठन बाधित है। इसके बाद भी तहसील के अधिकारी पानी निकासी की समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। वही पानी निकासी की उचित प्रबंध नहीं होने पर किसान और दुकानदार परेशान है इस बाबत एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि पानी निकासी को लेकर लगातार प्रयास और निर्देश दिया गया है किसी प्रकार की अवरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तहसील मार्ग पर नाला निर्माण कार्य शुरू पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से तहसील मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया लेकिन तहसील मार्ग से 300 मी नाला निर्माण कार्य छोड़ दिया गया जिसके कारण बरसात में हुई लगातार बारिश के कारण तहसील के आसपास जल भराव की समस्या बनी हुई है सिपाहियों के विरोध प्रदर्शन और एसडीएम की तत्परता से तहसील मार्ग पर नाला निर्माण के लिए मटेरियल गिरने व निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद जगी है।

मिट्टी का मकान गिरने से बाल बाल बच्चा परिवार सकलडीहा तहसील क्षेत्र के नागेपुर में अरविंद राजभर की रियासी पक्का मकान रविवार की भर में भरभराकर गिर गया जिससे उसमें रखा खाद्यान्न सहित अन्य सामान नुकसान हो गए वही धानापुर के अमरा गांव में राजकुमार प्रजापति का मिट्टी की रियासी मकान अचानक भरभराकर गिर जाने से संजोग अच्छा रहा की घर में सो रहे राजकुमार पत्नी उर्मिला पुत्री सपना माया जानकी और राहुल व निखिल बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा दिलाने जाने की मांग किया है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।