बरहनी के पास अनियंत्रित ट्रक पलटा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली,कंदवा

सैयदराजा जमानियां मार्ग पर नशे की हालत मे ट्रक चला रहे एक चालक को ट्रक चलाना मंहगा पड गया।चालक मय ट्रक बरहनी के पास अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे जा पलटा।गनीमत यह रहा जिस समय ट्रक पलटा उस समय मार्ग के किनारे कोई मौजूद नहीं था अन्यथा यहां किसी बडी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों द्वारा सूचना पुलिस को देते हुए घायल चालक को केबिन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल मे इलाज के लिए भेजवाया गया।

जानकारी के मुताबिक पंकज यादव पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम यादव निवासी अधियरा गाजीपुर 28 वर्ष जमानियां से ट्रक लेकर चुनार जा रहा था।तभी बरहनी स्वास्थ्य केन्द्र से कुछ दूर पहले मार्ग के किनारे बाएं तरफ गढ्ढे मे जा पलटा।तत्पश्चात मौके पर भारी भीड जमा हो गयी।ग्रामीणों द्वारा चालक को केबिन से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए जाया गया जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।चिकित्सकों के मुताबिक चालक नशा की हालत मे था।

 

रिपोर्ट -= आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।