चलती ट्रेन से उतरते समय महिला का पैर फिसला गंभीर रूप घायल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पटना से पीडीडीयू नगर जारही पैंसेजर ट्रेन से 28 वर्षीय महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल होगयी। ट्रेन से उतर रहे यात्रियों की तत्परता से महिला बाल बाल बच गया। रेलवे स्टेशन के नजदीकी निजी हास्पीटल पर महिला का इलाज कराया गया। जिसके बाद महिला अपने भाई के साथ नईबाजार से दवा लेकर लौट गयी।

बिहार के बक्सर गांव की निवाासी सुशीला देवी अपने भाई के साथ बक्सर स्टेशन से पैंसेजर ट्रेन पकड़कर सकलडीहा स्टेशन जा रही थी। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकने पर यात्री उतरने लगे। भीड़ होने के कारण महिला पीछे रही। इसी बीच टे्रन चलने लगा। जल्दी जल्दी में महिला का ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल गया। महिला का सिर अचानक ट्रेन की पटरी में चला गया।

संजोग अच्छा रहा कि पीछे से उतर रहे यात्रियों ने महिला को खींचकर बाहर निकाला। महिला के सर में गंभीर चोंट होने पर नजदीकी निजी हास्पीटल पर पहुंचा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला अपने भाई के साथ नई बाजार दवा लेने के लिये चली गयी। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि ट्रेन से उतरते समय महिला नींचे गिर गयी। हालाकि महिला खतरे से बाहर है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।