सकलडीहा
प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों का बीते 14 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर लामबंद है। रविवार को विकास खंड के सेवखर खुर्द गांव में अनुदेशकों ने डा.आम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। शिक्षकों की तरह नियमित करने की मांग उठाया।
अनुदेशकों ने आरोप लगाया कि लम्बे समय से सरकार से शिक्षकों की तरह नियमित करने की गुहार लगा रही है। जबकि इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय से भी निर्देश जारी है। इसके बाद भी अनुदेशकों से शिक्षकों की तरह समान काम लेने के बाद भी समान वेतन नही मिल रहा है।

शोषण कर उनके विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। व्यथित और पिड़ित अनुदेशकों ने सरकार के तीनों अंगों से लगातार गुहार लगा रही है। इसके बाद भी अनुदेशकों की मांगों का अनदेखी किया जा रहा है। जिसे लेकर अनुदेशकों ने डा.आम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष बैठकर न्याय की गुहार लगाते हुए विरोध जताया।
अंत में शिक्षकों की तरह समान वेतन और अधिकार दिलाये जाने की मांग उठाया। इस मौके पर इस मौके परअमरनाथ राय,नरेंद्र कुमार,अजीत कुमार, अश्वनी कुमार,संतोष कुमार,संजय कुमार सहित अन्य रहे।







