वाराणसी :- वाराणसी जिले के भतसार गांव के निवासी आदित्य पांडेय को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स से बि टेक के लिए उत्तीर्ण हुए है अब वहां से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करेंगे | आदित्य ने भारतीय और विदेश के लगभग सभी एग्जाम क्वालीफाई किए थे भारत में भी उनको बहुत सारे आईआईटी मिल रहा था लेकिन आदित्य ने ऑस्ट्रेलिया की नंबर वन इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग यूनिवर्सिटी को चुना |
जहां उनको मन पसंद ब्रांच भी मिला | आदित्य ने भारतीय आईआईटी के अलावा सिडनी यूनिवर्सिटी,मेलबर्न यूनिवर्सिटी,कार्टिन यूनिवर्सिटी,क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी,ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी,बिट्स पिलानी,विआटी एवं ऐसे बहुत सारे इंजीनियरिंग एग्जाम क्वालीफाई किए थे | आदित्य अपने क्लास में पढ़ाई के साथ साथ कराटे,प्रॉब्लम साल्विंग स्टूडेंट,स्प्रिचुअल और घर की जिम्मेदारी उठा लेने के लिए भी तत्पर रहते है |
आदित्य ने कहा कि वह विदेश से पढ़कर वहां की टेक्नोलॉजी का भारत के लिए कुछ करना चाहता हूं | आदित्य ने कहा कि एक सेल्फ डिसीप्लीन वाले रुटीन को फॉलो करते हुए उन्होंने यूएन एस डब्लू जैसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया ।इस उपलब्धि पर आदित्य के दादा परमा नन्द पांडेय ने खुशी जाहिर की और बताया कि घर का नम रोशन किया बेटे ने और भविष्य में देश के लिए अच्छा करे यही ईश्वर से प्रार्थना है।
आदित्य ने फिर बताया कि नोट्स ने काम किया एग्जाम का प्रेशर जितनी भी चीजें सीखी,उसका टू द प्वाइंट नोट्स तैयार करता हूं उसका 2-3 रिवीजन फिर भूलने नहीं देता | नोट्स ने उनको एग्जाम में बहुत मदद की एग्जाम टाइम में बच्चों के दिमाग में साइकोलॉजिकल प्रेशर हो जाता है उससे गलतियां होती हैं लेकिन आदित्य के नोट्स ने उन्हें इस प्रॉब्लम से दूर कर दिया था।







