बीएचयू विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को पर्यावरणविद अनिल सिंह के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ बीके मिश्रा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उद्यान अधिकारी अश्वनी कुमार देशवाल, डॉ प्रकाश अश्वतप्पा, डिप्टी डायरेक्टर अरुण प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से लाल चंदन, सफेद चंदन और रुद्राक्ष सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया।

पर्यावरणविद अनिल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि डॉ बीके मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण संतुलन बना रहेगा, युवाओं को आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अश्वनी कुमार देशवाल ने कहा कि परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। पर्यावरणविद अनिल सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाना प्रकृति की सच्ची सेवा है,

सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।इस अवसर पर प्रकाश आनंद, लाल चंद्रपाल, गंगाराम, नागेंद्र वर्मा, राजेश, साधु प्रसाद, शिवपूजन, प्रदीप यादव, रामदुलार सहित उद्यान विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।