जनपद की 6 गौशालाओं का नोडल अधिकारी ने किया दो दिवसीय निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 

शासन के निर्देश पर जनपद मीरजापुर में संचालित गौशालाओं की स्थिति परखने के लिए 02 दिवसीय निरीक्षण अभियान चलाया गया। झांसी मंडल के संयुक्त निदेशक एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज पांडेय ने जिले की 6 गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। नोडल अधिकारी द्वारा गौवंशों की गिनती, चारा-भूसा भंडारण, पीने के पानी की उपलब्धता, हरे चारे, पशु चिकित्सा, टीकाकरण, ईयर टैगिंग, शेड एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। मौके पर मौजूद पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और अभिलेखों का मिलान भी किया गया।

प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने कहा कि वर्तमान वर्षा ऋतु को देखते हुए गौशालाओं में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि गौशाला परिसर में जलभराव और कीचड़ की समस्या न हो, इसके लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शेड में सूखे के लिए बालू, भूसा अथवा ईंट के टुकड़ों की व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई और ऊंचे स्थान पर पशुओं के बैठने की व्यवस्था की जाए। चारा को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित भंडारण पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि किसी भी गौशाला में भूसा-चारा व दवाओं की कमी न होने पाए और बीमार पशुओं का त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी लालगंज डॉ. रत्नेश तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार सहित संबंधित ब्लॉकों के पशु चिकित्साधिकारी एवं गौशाला के केयरटेकर उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलेनाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।