दिनांक 15.08.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर परमपुर छावनी क्षेत्र से जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—
1. आशीष कुमार गौतम पुत्र रामसनेही राम, निवासी ग्राम कोरौता, थाना लोहता, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष।
2. विनोद कुमार यादव पुत्र सोमारू यादव, निवासी ग्राम अलाउद्दीनपुर, थाना लोहता, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 36 वर्ष।
3. पवन कुमार वर्मा पुत्र जमुना प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम सरौनी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 35 वर्ष।
4. आकाश कुमार पुत्र अमरनाथ वर्मा, निवासी ग्राम परमपुर छावनी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरण—
– ₹10,540/- नकद मालफड़।
– 52 अदद खुले ताश के पत्ते।
– 01 अदद बंद पैकेट, जिसमें 52 अदद ताश के पत्तों की एक गड्डी बरामद हुई।
– 01 अदद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नं0 UP 65 CH 3320, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जंसा पर मु0अ0सं0 0173/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
1. उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 आयुष कुमार ओझा, चौकी प्रभारी परमपुर, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 मयंक सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा जंसा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 रौनक श्रीवास्तव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. उ0नि0 अंशु पाण्डेय, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. उ0नि0 रामचन्द्र यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. रि0का0 शुभम यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 6
Total views : 73535