पुलिस आयुक्त द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में बड़ागांव पुलिस टीम द्वारा बड़ागांव व फूलपुर थाना क्षेत्र में घटित लूट की घटना में वांछित 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया
योगेश कुमार पुत्र महन्थ राम नि ग्राम-बलरामपुर पोस्ट-विराँव थाना बडागांव तहसील-पिण्ड्रा जनपद वाराणसी (लेखपाल तहसील मडियाहूँ जनपद जौनपुर) द्वारा बडागाँव पुलिस को सूचना दिया गया कि दिनांक 06.08.2026 को रात्रि लगभग 10.00 बजे शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर वापस जा रहे थे कि अनेई रोड पर अज्ञात मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों द्वारा योगेश कुमार का बैग छीन लिये जिसमें सरकारी व निजी कागजात व सामान था।
उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर मुकदमा से सम्बन्धित एक अभियुक्त अंकित पटेल पुत्र स्व० सुभाष पटेल निवासी ग्राम रतनपुर थाना बढ़ागांव जनपद वाराणसी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा मे वांछित अन्य अभियुक्तगण की तलाश बडागाँव पुलिस कर रही थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दिया गया कि मुकदमा में वांछित अभियुक्त अमन पटेल पुत्र मोहन पटेल निवासी ग्राम बड़वापुर नटवा थाना बडागांव जनपद वाराणसी सुद्धीपुर थाना शिवपुर कमि० वाराणसी में मौजूद है
मुखबिर खास की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में सर्विलांस व लोकल इंटेलीजेंस की मदद से अभियुक्त अमन पटेल को सुद्धीपुर थाना शिवपुर वाराणसी से दिनांक 15.08.2026 को समय 16.15 बजे गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 03.08.2026 को समय करीब रात्रि 09.30 बजे अनेई मार्ग पर ग्राम बरजी में एक बाईक सवार व्यक्ति को डरा धमकाकर एक रियलमी कम्पनी की सफेद रंग मोबाईल व उसके जेब में पड़े 4500 रूपये व उसके पर्स को लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 245/2026 धारा 309(4) बीएनएस थाना फूलपुर कमि०
वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त ओमप्रकाश पटेल पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी खावपुर भीटी विश्वनाथपुर थाना बडागांव जनपद वाराणसी जिसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में प्राप्त हुकुम तहरीरी के आधार पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अमन पटेल उपरोक्त द्वारा बताये गये स्थान पहाडिया थाना सारनाथ वाराणसी से अभियुक्त ओमप्रकाश पटेल उपरोक्त को दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 17.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना स्थानीय पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का दिनांक समय व स्थान-
दिनांक 15.08.2026 स्थान व समय भिन्न-भिन्न।
पंजीकृत अभियोग जिसके अन्तर्गत गिरफ्तारी हुई है का विवरण –
मु0अ0स0-315/2026 धारा 309 (4) बीएनएस थाना बडागाँव वाराणसी सम्बन्धित अभियुक्त अमन पटेल
मु0अ0स0-245/2026 धारा 309(4) बीएनएस थाना फूलपुर कमि) वाराणसी सम्बन्धित अभियुक्त ओमप्रकाश पटेल
अभियक्त का नाम पता-
01. अमन पटेल पुत्र मोहन पटेल निवासी ग्राम बड़वापुर नटवा थाना बडागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष।
02. ओमप्रकाश पटेल पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी खावपुर भीटी विश्वनाथपुर थाना बडागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष।
पूछताछ अभियुक्त अमन पटेल –
गिरफ्तार अभियुक्त से घटना के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि दिनांक 06.08.2026 को समय करीब रात्रि 10 बजे साधोगंज के पास एक व्यक्ति को डरा धमकाकर बैग मैने अपने साथियो के साथ मिलकर लूट लिया था। लूटे हुए बैग को कुड़ी इटहा वन विभाग की जमीन पर झाड़ियों में ले आकर खंगाला गया तो जमीन सम्बन्धित कागजात, नक्शा व जनगणना निर्देश पुस्तिका, एनपीएस कार्ड, एसबीआई का पासबुक, नपाने वाली स्केल, स्टाम्प मोहर व अन्य कागजात थे
जो हम लोगो के काम नहीं थे इसलिए हमने बैग वहीं झाडियों में फेंक दिया था। इस घटना में मेरे साथियो द्वारा राहगीर को डरा धमका कर उसका बैग छीना गया था तथा मैं आगे आगे रैकी कर रहा था। साहब इसी तरह हम लोग योजना बनाकर घटनाए कारित करते है। मेरे साथ काम करने वाला एक साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है, उसी की सूचना मिलने पर मैं अपनी दीदी के यहा पर रह रहा था तथा कही भागने की फिराक में था कि आप लोगो द्वारा मुझे पकड लिया गया।
पूछताछ अभियुक्त ओमप्रकाश पटेल –
गिरफ्तार अभियुक्त से घटना के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि दिनांक 03.08.2026 को समय करीब रात्रि 09.30 बजे अनेई मार्ग पर ग्राम बरजी में एक बाईक सवार व्यक्ति को डरा धमकाकर एक रियलमी कम्पनी की सफेद रंग मोचाईल व उसके जेब में पड़े 4500 रूपये व उसके पर्स को मैने अपने साथियो के साथ लूट कर कुडी ईटहा में पहुंचकर 4500 रूपये को आपस में बाट लिये तथा रियल मी मोबाईल को एक साथी को दे दिया था
कि ले जाकर उसे कही बेच बचा देगा फिर उससे मिले पैसे में हिस्सा बाट लेंगे और लूट मिले पर्स को हम लोगो ने वहीं पर ही खंगाला लेकिन पर्स में कोई पैसा नहीं मिला केवल उसमे किसी विजय नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि कागजात रखे थे जो हमारे किसी काम के नहीं थे इसलिए हमने सभी कागजात को पर्स सहित कुड़ी ईटहा में झाड़ी में फेक दिया था। जो पैसा मेरे हिस्से में आया था वो हमसे खर्च हो गया। मेरा एक साथी पहले भी गिरफ्तार हो चुका है और मैं गिरफ्तारी के डर से पहड़िया सारनाथ में रह रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया।
पुलिस टीम का विवरणः
ब०उ०नि० कौशलेन्द्र धर दूबे
म० उ०नि० गोल्डी चौकी प्रभारी साधोगंज
उ०नि० सुनील कुमार यादव
अरे शिव बहादुर!
पुलिस टीम थाना बड़ागाँव कमि० वाराणसी।
सर्विलान्स टीम का विवरणः
संतोष कुमार पासवान
का0 मनीष सिंह
कमिश्नरेट वाराणसी।







