चंदौली
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, चंदौली द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रस्तावित शिक्षक समायोजन प्रक्रिया को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंन्दौली को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की आवाज बुलंद की गई। संगठन ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज्ञापन में आरटीई एक्ट के अनुरूप शिक्षक समायोजन, शिक्षक संकुल चयन प्रक्रिया में समानता, जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश, दूरस्थ ड्यूटी संशोधन तथा समय से वेतन भुगतान जैसी महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने कहा कि छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों का समायोजन किया जाए, ताकि विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
विकासखंड चकिया में चल रही शिक्षक संकुल चयन प्रक्रिया को लेकर भी संगठन ने सवाल उठाते हुए मांग की कि जिले के अन्य विकासखंडों की तरह यहां भी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चयन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाए। संगठन ने प्रशासन से शिक्षकों के हित में त्वरित निर्णय लेने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष चकिया सदानंद दुबे, नौगढ़ अध्यक्ष रणविजय सिंह, महेंद्र मौर्य, दिवाकर यादव, जितेन्द्र तिवारी, दिनेश मौर्य, विजय विश्वकर्मा, इमरान अली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए संघ लगातार संघर्ष कर रहा है और आगे भी शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाता रहेगा।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529