चन्दौली सैदूपुर
क्षेत्र के मूसाखांड भलुईयादाई गांव में युवाओं को क्रिकेट खिलाड़ियों को बैट और गेंद भेंट की। यह पहल युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।
क्रिकेट मैदान पर मौजूद युवाओं ने समाजसेविका अर्चना का अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। खेल सामग्री पाकर खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर समाजसेविका अर्चना ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है’ के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज गांव में खेलने वाले ये युवा भविष्य में राज्य स्तरीय और उससे भी आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में समाजसेविका अर्चना ने क्रिकेट खेल रहे युवाओं में बिस्किट और टॉफी भी वितरित की। इस दौरान अशोक कुमार अरुण, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, विशाल कुमार, रतीश, नीरज कुमार, कन्हैया कुमार, सचिन कुमार, सुशील कुमार, अकुल, दिनेश कुमार , अंशिका , पियूष , दिवांश, आयुष सहित दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित रहे।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529