मीरजापुर
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम व गो-तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भुडकुड़ा पौनी बैरियर नहर पुलिया के पास से मैजिक वाहन पर क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 04 राशि गोवंश को बरामद किया है। मौके से पुलिस ने एक शातिर गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो साथी मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहे।
पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी इमिलियाचट्टी उप निरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय की टीम ने घेराबंदी कर मैजिक वाहन संख्या UP66AT6559 को पकड़ा। तलाशी में उसमें 02 गाय व 02 बछड़ा क्रूरता पूर्वक बंधे मिले।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परमेश्वर (वाहन चालक) पुत्र शिवनारायण निवासी भोगांव, थाना चील्ह, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय/जेल भेज दिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त मैजिक वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।







