मीरजापुर
नगर पालिका परिषद, मीरजापुर के वार्ड संख्या 36 बुंदेलखंडी के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए नितिन केशरवानी ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने नगर पालिका के निर्वाचित सभासद के रूप में विधिवत कार्यभार संभाल लिया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अधिशासी अधिकारी जी लाल, एसडीएम, सभासदगण, नामित सभासदों सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित सभासद नितिन केशरवानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि नवनिर्वाचित सभासद के रूप में नितिन केशरवानी वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
नितिन केशरवानी ने शपथ लेने के बाद कहा कि वार्ड की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वार्ड में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सभासदों एवं उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित सभासद को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बालेंदुमणि त्रिपाठी, आशुकांत चुनाहे, पूनम चौरसिया सहित अन्य सभासदगण मौजूद रहे।









Users Today : 19
Users This Year : 24747
Total Users : 37340
Views Today : 37
Total views : 73496