जब छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसे गालियां दीं। आरोपी ने छात्रा से कहा कि तुम्हें आगे बढ़ना है या नहीं? तुम्हें शहर में पढ़ना है या नहीं? तुम्हारा पूरा खर्चा मैं उठाऊंगा। बस तुम मेरे साथ संबंध बनाओ।
छात्रा ने कहा- मुझे ये सब कर के आगे नहीं बढ़ना है। तब आरोपी ने उसे धमकाया। कहा कि अगर तुम मेरे सोई नहीं तो मैं तुम्हें फेल कर दूंगा। फिर आरोपी ने छात्रा से बातचीत का ऑडियो वायरल कर दिया। ऑडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने सुसाइड का प्रयास किया।
उसने अपनी छोटी बहन को सारी बातें बताईं। इसके बाद शुक्रवार को गोला थाने में आरोपी प्रबंधक के बेटे के खिलाफ तहरीर दी गयी। पुलिस ने आरोपी पर रेप समेत पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।







