चेतगंज पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त महिला को किया सकुशल बरामद,किया परिजनों को सुपुर्द

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार गुमशुदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा लहुराबीर चौराहे पर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला घूमती हुई दिखाई दी।

जिनको थाना स्थानीय पर लाकर महिला हेल्प डेस्क में बिठाया गया। जहां मिशन शक्ति प्रभारी द्वारा उक्त महिला की काउंसलिंग कर उनके परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। मोबाइल से संपर्क करने पर पता चला कि उक्त महिला जनपद गाजियाबाद की निवासिनी है। जो 26 जुलाई 2026 को घर से डॉक्टर को दिखाने के लिए निकली थी

उसके बाद वापस घर नहीं आई तो परिजनों द्वारा थाना वेब सिटी गाजियाबाद में गुमशुदगी पंजीकृत कराया गया। परिजनों को उक्त महिला के बरामदगी के संबंध में सूचना दी गई। उक्त सूचना पर उक्त महिला के भाई और बहन थाना पर उपस्थित हुए। जिन्हें गुमशुदा महिला को सुपुर्द किया गया।

गुमशुदा महिला को पाकर परिजनो ने चेतगंज पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। महिला की सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला,उ0नि0 राहुल बरनवाल, म0उ0नि0 आदर्शिका,का0 मनीष शर्मा,का0 अलंकार आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई