चन्दौली बबुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बबुरी थाना के पीछे पटनवा रोड पर आर के हेल्थ केयर क्लिनिक पर पापुलर हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।
इस दौरान श्रवण समस्या से जूझ रहे दर्जनों मरीजों को आंख चेक कर चश्मा भी वितरित की गई। चश्मा पाकर मरीजों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे लंबे समय से आंख नहीं दिखा पा रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान डा रामकिशुन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
उन्होंने बताया कि इस तरह के फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा, ताकि मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 4
Users This Year : 24732
Total Users : 37325
Views Today : 8
Total views : 73467