चंदौली चहनियां जनसुनवाई और अपराध पर नियंत्रण करना मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगा। किसी भी हालत में अनैतिक कार्य बरदास्त नहीं किया जाएगा। थाने पर फरियादियों की बात सम्मानजनक तरीके से सुनी जाएगी। यह कहना है बलुआ थाना के नवागत थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के। वे शुक्रवार को हमारे स्थानीय संवाददाता से मुखातिब थे।
नवागत थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह मूलतः ग्राम सहेरुआ पोस्ट विश्वनाथगंज, जिला प्रतापगढ़ के निवासी हैं। आपने कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा मिर्जापुर जिले में प्राप्त की है, तत्पश्चात बीए और एलएलबी (ऑनर्स) इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त किया। यूपी पीसीएस (जे) और एपीओ जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और कई बार साक्षात्कार तक पहुंचे, लेकिन भाग्य में पुलिस सेवा लिखी थी।
2015 बैच के एसआई अरुण प्रताप सिंह ने वाराणसी, मिर्जापुर और अब चंदौली में सेवाएं दे रहे हैं। इसके पूर्व दानगंज (चोलापुर) चौकी इंचार्ज, डीआईजी मिर्जापुर के पीआरओ, इलिया एसओ और अब 20 फ़रवरी, 2026 से बलुआ थाने की कमान संभाली है। कविताएं लिखने, कविता पाठ करने, 90 के दशक के फिल्म संगीत सुनने और टहलने के शौकीन अरुण सिंह ने थाने पर आगंतुकों एवं फरियादियों के साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आने को भी अपनी प्राथमिकता बताया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 4
Users This Year : 24732
Total Users : 37325
Views Today : 8
Total views : 73467