लखनऊ,
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग” ने न्याय और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय तथा राष्ट्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा व राष्ट्रीय कमेटी एव प्रदेश कमेटी की सहमति से एसकेजे न्यूज के सम्पादक बृजेश सिंह पुत्र स्व, रमेश सिंह गांव परसोला जनपद हरदोई को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लखनऊ मंडल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश सिंह को लखनऊ मंडल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए सम्मान की बात है।, बल्कि देश भर के पत्रकार समुदाय के लिए आशा की एक नई डोर भी है।
बृजेश सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुभव अत्यंत समृद्ध और उल्लेखनीय है।







