डीडीयू नगर
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट-गाइड बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गान किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उज्जवल आनंद सहित मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
यह आयोजन राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक विरासत को सम्मानित करने और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। इसी क्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर, पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज तथा मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण का सामुहिक गायन किया गया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 35
Users This Year : 24763
Total Users : 37356
Views Today : 57
Total views : 73516