अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नंद पाण्डेय जी ने गुरु नानक जयंती एवं देव दीपावली के दिन गुरु नानक जी के स्थली गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका और साथ में प्रकाश पर्व का पूरे देश को बधाई दिया।पाण्डेय जी ने कहा कि गुरु नानक जयंती हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है।

गुरु नानक जी सीख धर्म के संस्थापक रहे है और इन्हें आध्यात्मिक गुरु के नाम से जाना जाता है।अमृत पाल सिंह ने कहा कि गुरु नानक जी की शिक्षाएं समानता,प्रेम, विनम्रता और निष्वार्थ भाव के थे।अमृत जी ने पूरे देश को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दिया।







