सुल्तानपुर में 35 साल के युवक ने कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो खून से लथपथ लाश बेड पर पड़ी थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक दुर्गेश सिंह उर्फ मोनू (35) सुल्तानपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर था। वह दो दिन पहले ही अपने गांव कूरेभार थाना क्षेत्र के गलिबहा लौटा था। गांव में उसका दो कमरे का मकान है। वह मां-पिता से अलग रहता था। दुर्गेश की अभी शादी नहीं हुई थी।
वारदात शनिवार सुबह 8 बजे के करीब की है। पड़ोसियों ने बताया कि दुर्गेश के घर से गोली चलने की आवाज आई। वह घर पहुंचे तो दरवाजे बंद थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दुर्गेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई अजय और राघवेंद्र हैं। दुर्गेश किसी दूसरे शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।







