एकता दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पुरैनी विकास क्षेत्र नियमताबाद पर प्रभात निकल गई और भारत की एकता के लिए शपथ दिलाया गया।भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का जन्म हुआ था। जिन्होंने आधुनिक भारत के वर्तमान स्वरूप को दिया उनके दृढ़ निश्चय के कारण लोग उन्हें लौह पुरुष के रूप में याद करते हैं ।प्रखर समाजवादी चिंता आचार्य नरेंद्र देव जी की भी जयंती है ।आज ही के दिन सन 1984 में भारत की महान विभूति व आयरन लेडी के रूप में प्रसिद्ध प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है।

एक ने वर्तमान भारत के स्वरूप को एकता के रूप में दिया ,वही इंदिरा गांधी जी ने पड़ोसी दुश्मन देश को दो टुकड़ों में तोड़कर उसकी शक्ति को छिन्न भिन्न किया । प्रधानाध्यापक संजय यादव द्वारा इन महान विभूतियों के विषय में बताया गया।इस अवसर पर मनोरमा मौर्य मधुबाला अनीता निधि त्रिपाठी उर्मिला आशा तारा इत्यादि उपस्थित है







