मेहरून्निसा ने पाकिस्तानी एयर चीफ मार्शल से की थी शादी
~~~~
रामपुर रियासत के अंतिम नवाब रजा अली खान की बेटी नवाबजादी मेहरून्निसा बेगम का अमेरिका में निधन हो गया। शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें वहीं पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
परिवार से जुड़े लोगों ने बताया- क्रब पर शाही परिवार के गिने-चुने लोगों ने फातिहा पढ़ा। मेहरून्निसा 50 साल पहले भारत से अमेरिका गई थीं।
वहां उन्होंने इंटरनेशनल सेंटर फॉर लैंग्वेज स्टडीज में उर्दू और हिंदी की शिक्षिका के रूप में काम किया।
मेहरून्निसा बेगम ने दो शादियां की थीं।
पहली शादी भारतीय सिविल सेवा से जुड़े सैयद तकी नकी से की थी। बाद में उन्होंने पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल अब्दुर्रहीम खान से दूसरा विवाह किया।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459