बांदा जनपद में पत्रकार संगठन का बहुप्रतीक्षित चुनाव आज बड़े ही उत्साह और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। शहर के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। मतदान के दौरान पत्रकारों में गजब का उत्साह देखने को मिला, वहीं चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही।

अध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर के बीच अनवर रजा “रानू” ने अपने प्रतिद्वंद्वी दीपक कुमार पांडेय को 20 वोटों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर त्रियुगीनारायण पांडेय ने विजयी रहकर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरबाज खान को बहुमत प्राप्त हुआ और वे विजेता घोषित हुए।
विजयी प्रत्याशी —
अध्यक्ष: अनवर रजा “रानू”
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: त्रियुगीनारायण पांडेय
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: अरबाज खान
चुनाव परिणाम घोषित होते ही पत्रकार साथियों में उल्लास का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर विजेताओं का भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
बधाई संदेश —
सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करते हुए एकता, पारदर्शिता और निष्पक्षता की मिसाल कायम करेगी।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459