कोइलहवा शिवपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के पोखरे पर डाला छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लासपूर्ण मनाया गया जो दीपावली के छठें दिन डाला छठ पर्व का पहला अर्ध्य सोमवार को डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया । घर से व्रती महिलाएं अपराह्न से घाटों पर पुरुष गन्ना, सूप दऊरी में फल, ठेकुआ, चना मटर , खिचड़ी, नारियल सजा कर छठ पूजा का गीत गाते हुए ढोल नगाङों के साथ पहुंची और घाट के पानी में घाटों से उतरकर सूर्य डूबने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य परिवार के सदस्यों द्वारा दिया। घाट पर से वापस घर जा कर रात्रि में सुबह के लिए प्रसाद बनाया जाता है । इस डाला छठ महापर्व पर महिलाएं पुत्र प्राप्ति तथा उसकी लंबी उम्र व सलामती के लिए व्रत रखतीं हैं।डाला छठ के महापर्व पर सूर्य भगवान् की मूर्ति का स्थापना की गयी थी। डाला छठ महापर्व पूजा करने व साथ में आये सभी माताओं बहनों और पुरूषों का अभिवादन किया। वहीँ पूरे घाट को नगरनिगम के कर्मचारियों द्वारा साफसफाई की गई थी। मान्यवर कांशीराम पुलिस चौकी इंचार्ज गौरव सिंग परिहार ने पूजा स्थल का चक्रमण कर स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए थे। घाटों पर सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी मय चौकी प्रभारी सहित हमराहियों पुलिस कर्मी व महिला कांस्टेबल के साथ घाटों के तरफ चक्रमण करते रहें।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438