शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रदेश के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।
दिनांक 25.10.2025 को पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन श्री आकाश पटेल द्वारा थाना जंसा में आयोजित समाधान दिवस पर उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को मौके पर सुना गया।
राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जमीनी विवादों को चिह्नित कर राजस्व टीम के साथ संयुक्त रूप से मौके पर जाकर उनका शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण निर्धारित अवधि में किया जाए तथा जिन प्रकरणों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर पर आवश्यक हो, उनकी रिपोर्ट समय से प्रेषित की जाए। समाधान दिवस के उपरांत पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा थाना जंसा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, अद्यावधिकरण, थाना परिसर की स्वच्छता, अपराध नियंत्रण तथा लंबित शिकायती प्रार्थना-पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459