आरोपी ने पहले महिला के सिर पर हथौड़ा मारा। फिर जमीन पर गिरते ही चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद वो बेटे को ससुराल में छोड़कर फरार हो गया। बच्चे ने अपने मामा को बताया- पापा ने मम्मी को मार डाला है। यह सुनते ही महिला का भाई मासूम को लेकर भागते हुए घर पहुंचा। वहां देखा तो बहन की खून से सनी हुई लाश फर्श पर पड़ी थी। हर तरफ खून ही खून फैला हुआ था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई ने बताया- दोनों ने 8 साल पहले घर वालों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। घटना जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर नवाबगंज थाना क्षेत्र की है।







