उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली जा रहे हैं, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात में बिहार चुनाव और जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर चर्चा हो सकती है
योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव और संभावित कैबिनेट फेरबदल की अटकलों पर भी चर्चा हो सकती है ।
इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बारे में भी चर्चा करेंगे, जो भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने जा रहा है ।







