अयोध्या: दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य राम दरबार, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अयोध्या:

योगी सरकार के दीपोत्सव-2026 में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने सरयू की 220 टन रेत से 58 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा राम दरबार एवं राम मंदिर की विशाल कलाकृति तैयार की।

30 अक्टूबर से शुरू हुआ निर्माण कार्य सात दिनों में 7 नवंबर को पूरा हुआ।

कलाकृति को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, डिजिटल प्रमाणपत्र भी मिला।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकृति का अवलोकन कर कलाकार की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने ‘वेल डन’ कहकर उत्साह बढ़ाया।

कलाकार मधुरेंद्र कुमार की यह पहली और विश्व की सबसे लंबी रेत निर्मित राम दरबार कलाकृति है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी मधुरेंद्र 25 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 12 से अधिक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई