सोते समय तालाब में मकान की दीवार ढहने से दो मासूम की मौत, चार घायल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के बच्छाव पुलिस चौकी अंतर्गत बच्छाव स्थित मुस्लिम बस्ती में मंगलवार की बीती रात लगभग 12 बजे सोते समय मकान के आगे बने टीन सेट के बरामदे की दीवार भरभराकर तालाब में गिरने से एक ही परिवार के आफिया उम्र 6 वर्ष तथा फलक उम्र 3 वर्ष सहित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई तथा पिता कल्लू तथा मां तबस्सुम, रोशनी उम्र 8 वर्ष, पांच माह का बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अखरी धर्मेंद्र राजपूत ने लोगों की मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया, सफलता न मिलने पर पुलिस ने एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 7 घंटे बाद गहरे पानी में गए उक्त दोनों मासूम बच्चों के शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना की जानकारी होने पर रात में एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई