वाराणसी, 11 नवंबर 2026
सुप्रीम कोर्ट ने कुछ ही दिन पहले, सरकार से कहा है कि वह प्रसिद्ध हस्तियों को सामने करके लोगों को आतिशबाजी के नुकसान के बारे में समझाएं और यह भी समझायें कि बिना पटाखे के भी उत्सव मनाए जा सकते हैं. मगर योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जहरीले और हत्यारे पटाखे की समस्या को हल्का करने के लिए भ्रष्टाचार की समस्या पर फोकस करने की सलाह क्या बताती है?
हमारी संस्था ‘सत्या फाउंडेशन’ ने हमेशा से यह कहा है कि भारत के सिक्किम राज्य से प्रेरणा लेते हुए, भारत के सभी राज्यों में पटाखों पर 365 दिन का पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए. सभी नीति निर्माता और जनप्रतिनिधियों को पर्यावरण में रिफ्रेशर कोर्स कराने की सख्त आवश्यकता है. हर नेता, अभिनेता और आम जनता का यह दायित्व है कि पटाखे के पीछे के डरावने सच को सभी को बतायें. धर्म और उत्सव प्रधान हिंदुस्तान में साल के 365 दिनों में 200 दिन कोई ना कोई कार्यक्रम और त्योहार रहता है.
पुलिस के रिकॉर्ड और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खुशी और उत्सव के हर दिन को दु:ख और मातम में बदल रहा है डी.जे. और पटाखा. पटाखे में मौजूद भारी धातुयें, लोगों की सांसों को कम कर रही हैं और अस्पतालों में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है. गोवर्धन पीठ, पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी द्वारा पटाखों के खिलाफ दिए गए संदेश को हमारे फेसबुक पेज पर 12 लाख से ज्यादा बार देखा गया. तो योगी आदित्यनाथ जी धर्म के प्रकांड ज्ञाता, पुरी के शंकराचार्य जी का विरोध क्यों कर रहे हैं?
अगली बात कि दुनिया का कोई भी डीजे सिस्टम 75 डेसीबल की ध्वनि में बजाना संभव नहीं है, इसलिए सड़क पर या खुली जगह में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर ही मानवता की रक्षा की जा सकती है. दिन हो या रात, डीजे बॉक्स की अनुमति केवल साउंड प्रूफ सभागार में ही दी जा सकती है. साइलेंस जोन में स्कूटर का हार्न बजाना भी गैरकानूनी है और अपने देश में ‘धर्म की रक्षा’ के लिए जान लेने वाले डीजे सिस्टम बजाए जाते हैं. अगर सिक्किम राज्य के बच्चे,जवान और वृद्ध लोग, बिना पटाखे के अपना हर उत्सव मना सकते हैं तो बाकी राज्यों में भी यही कानून लागू होना चाहि
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला







