विधायक सौरभ ने किया छठ पूजन की तैयारियों का निरीक्षण;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

विधायक कैण्ट सौरभ श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया।

विधायक ने स्टीमर से अस्सी घाट से सामनेघाट तक और रामनगर में बलुआ घाट से कोदोपुर-जनकपुर तक एक-एक घाट का सघन निरीक्षण किया।

विधायक ने साथ चल रहे नगर निगम के अधिकारियों और अभियंताओं को आवश्यक सुधार कार्य करने के लिए कहा। सभी चेंजिंग रूम को नीचे तक कवर करने के निर्देश दिए।

कोदोपुर और जनकपुर में घाट तक आने वाले सभी रास्तों पर बांस-बल्ली लगाकर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सभी कच्चे घाटों पर कूड़ा देखकर विधायक में तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए। बलुआ घाट रामनगर पर बड़ी मिट्टी को तत्काल हटाने के लिए कहा।

विधायक के साथ पार्षद भगवानपुर अमित कुमार सिंह चिंटू, मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, मिठाई लाल यादव, स्वास्तिक श्रीवास्तव व अन्य निरीक्षण हेतु उपस्थित रहे

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई