सकलडीहा में जिला स्तरीय रोजागार मेला कराये जाने का मंत्री ने दिया निर्देश;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

सकलडीहा विधान सभा में आगामी 20 से 30 नंवबर के बीच में सकलडीहा पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन कराया जायेगा। इसको लेकर मंत्री अनिल राजभर ने श्रम सेवा योजना विभाग के अधिकारियों को युवाओ और छात्रों की मांग पर कराये जाने का निर्देश दिया है। इस रोजगार मेला में युवकों को विभिन्न कंपनी के माध्यम से चयन किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जिले के युवाओ को रोजागार से जोड़ने के लिये श्रम एवं सेवा योजना विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जिला स्तरीय रोजगार मेला कराये जाने का निर्देश दिया। जिससे जिले के हजारों युवाओं का सीधे चयन कर रोजगार मुहैया कराया जा सके।

इसके साथ ही ग्रामीणों की ओर से हाइवे निर्माण के दौरान जगह जगह अधूरी सड़क नाला और लाइटिंग की व्यवस्था शुरू नहीं कराये जाने को लेकर पत्रक सौपा। मंत्री ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया। वही श्रम सेवा योजना विभाग के अधिकारियों को जिला स्तरीय रोजगार मेला को लेकर स्थान और समय का निर्धारण करने का निर्देश दिया। अंत में विभिन्न जिला और गांव से आये लोगों की समस्या सुनकर निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर जिला सेवा योजना अधिकारी ओमजी गुप्ता,डा.श्यामलाल यादव,विजय पांडेय,गोपाल राजभर,रतेन्द्र राजभर,आनिन्द,तौफिक अहमद,मुन्ना,अभिषेक राजभर,मुन्ना,मुरली सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई