यातायात के प्रति जागरूकता को लेकर पुलिस ने बांटी हेलमेट
चन्दौली सकलडीहा,
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर यातायात सुरक्षा के तहत बुधवार को सकलडीहा में राहगीरों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान दर्जनों बाइक सवार को हेलमेट पहनाकर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचने का अपील किया गया। इसके साथ ही ठंड और कोहरे को देखते हुए सावधानी पूर्वक चलने व यातायात के नियमों का पालन करने को बताया।
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने राहगीरों और वाहन स्वामियों को यातायाता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि छोटी छोटी सी सावधानी से परिवार की खुशी बनी रहती है। हाइवे हो या लिंक मार्ग पर संभल कर चले। जिससे खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरे को भी सुरक्षित रखे। उन्होंने सकलडीहा सघन तिराहा और अलीनगर तिराहा पर पांच दर्जन से अधिक लोगों को हेलमेट पहनाते हुए सुरक्षित चलने की अपील किया। पुलिस प्रशासन के इस पहल का राहगीरों ने सराहना किया।
इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,कस्बा प्रभारी राजेन्द्र सिंह,लक्ष्मीकांत मिश्रा,विजय शंकर चौहान,व्यापार मंडल संरक्षक मुराहू विश्वकर्मा,गोलू यादव,पप्पू सिंह,रतेन्द्र राजभर,सुभाष,राम गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।








