डाला छठ पूजा को लेकर एसडीएम और सीओ ने प्रधानों को दिया निर्देश;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा, 

जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर बुधवार को सकलडीहा कोतवाली परिसर में एसडीएम आकांक्षा सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने प्रधानों के साथ संयुक्त रूप से बैठक किया। इस दौरान सरोवरों पर सुरक्षा व्यवस्था लाइटिंग,साफ सफाई और भारी वाहनों सहित सरोवर के समीप शराब दुकान,चिकना मीट मछली की दुकानों को लेकर निर्देशित किया।

सकलडीहा तहसील अर्न्तगत कुल डेढ सौ से अधिक सरोवरों पर डाला छठ पूजा का कार्यक्रम आयोजित है। सकलडीहा थाना क्षेत्र में कुल 45 सरोवरों पर पूजा कार्यक्रम की तैयारी शुरू होगई है। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने प्रधानों और व्यापारियों को डाला छठ पूजा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

प्रधानों ने बड़ी वाहनों, सरोवर व घाट की साफ सफाई के साथ मार्ग की साफ सफाई बिजली व्यवस्था के बारे में जानकारी दिया। इसके साथ ही सरोवर मार्ग पर चिकना मीट,मछली दुकानों पर पाबंदी रखने को बताया गया।एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि सरोवरों की सुरक्षा और साफ सफाई के लिये तीनो ब्लॉक के बीडीओ को बताया गया है।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,प्रधान संघ अध्यक्ष जेपी चौहान,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,बीरेन्द्र शर्मा,अरविंद यादव,अमित सिंह,मनोज यादव,अमरनाथ खरवार,देवचंद राम सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई