ट्रेन की चपेट में आने से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक की लहर;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नोनार में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में लगभग 68 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिहर पाल पुत्र स्वर्गीय रामनरेश पाल, निवासी ग्राम नोनार, थाना सकलडीहा, उम्र करीब 68 वर्ष, बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे शौच के लिए अपने घर से निकलकर खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक को पार करते समय पोल संख्या 729/5 के पास अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सकलडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई