छत पर पतंग उड़ा रहा बालक नीचे गिरा, घायल;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

क्षेत्र के सोनबरसा गांव में दीपावली की शाम छत पर पतंग उड़ा रहा 5 वर्षीय बालक गोरकी निषाद अचानक असंतुलित होकर नीचे आंगन में गिर गया। इस दुर्घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों द्वारा तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

​ सोनबरसा गांव निवासी अवधेश निषाद का पुत्र गोरकी निषाद दीपावली की शाम घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसका ध्यान भटका और वह बिना मुंडेर (बाउंड्री) वाली छत से करीब 12 फीट नीचे आंगन की ओर मुंह के बल आ गिरा। ​हादसे में बच्चे की दाढ़ी के पास गंभीर चोट आई । इसके साथ ही पेट के बल गिरने के कारण सीने में भी चोट लगी है ।

​परिजन बच्चे को तुरंत लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका चिकित्सीय परीक्षण, उपचार किया जा रहा है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई