विधायक सौरभ ने अनाथालय के बच्चों संग मनाई दीपावली;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रामनगर स्थित राजकीय बालिका गृह, राजकीय बाल गृह तथा काशी अनाथालय गए और वहां के बच्चों के साथ  दीपावली मनाई

विधायक अपने साथ भारी मात्रा में अनार, चरखी, रॉकेट, फुलझड़ी, चटाई, स्काई शॉट और मिठाई ले गए थे। जिन्हें जलाने का अवसर बच्चों को मिला।

बच्चे खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि यहां मिठाई, फल और चॉकलेट तो बहुत लोग लाते हैं। लेकिन पटाखे सिर्फ सौरभ भईया लाए हैं। चटाई बजने के साथ सारे बच्चे नाचते हुए दिखे।

विधायक सौरभ के साथ सहयोग के लिए अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, मधुकर पाण्डेय, सृजन श्रीवास्तव, जय सिंह चौहान, जीतेन्द्र सिंह, ऋषभ सिन्हा व स्वास्तिक श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई