गोवर्धन पूजा पर विधायक कैलाश आचार्य एवं चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने किया गौ पूजन, गायों को खिलाया गुड़ और फल;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया, चंदौली

नगर पंचायत चकिया स्थित गौशाला में सोमवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरानविधायक कैलाश आचार्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तवने विधि-विधान से गायों का पूजन-अर्चन किया तथा उन्हें गुड़, फल एवं पौष्टिक आहार खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने विधायक कैलाश आचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर परविधायक कैलाश आचार्यने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं हमारी आस्था का अभिन्न अंग हैं। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, गौवंश एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश देती है। हम सभी को गौ सेवा और संरक्षण के लिए सदैव आगे आना चाहिए।

वहींनगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तवने कहा कि गौ सेवा हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। नगर पंचायत क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण, उनकी उचित देखभाल एवं बेहतर व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे पर्व हमें सेवा, संवेदना और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सभासद उमेश चौहान, बादल सोनकर, विजय विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राजु माली,बादल श्रीवास्तव, लालू चौहान, सोनू चौहान, अजय सेठ एवं संतोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत के इतिहास का वो स्वर्णिम पन्ना, जिसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे और नाना जैसे वीरों ने अंग्रेजों की नींव हिलाकर रख दी थी। इन्हीं महानायकों में एक ऐसा नाम भी था, जिससे अंग्रेज सरकार सबसे ज्यादा कांपती थी—तात्या टोपे;