दीपावली पर बच्चों ने बनाया दीपों का डिजाइन;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

चहनिया रानेपुर स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में दीपावली के अवसर पर नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा प्रतियोगिता कराकर दीपों का चित्रकला बनाया । वही दीपों का रंग पेंट कर पूजन अर्चन किया । दीपावली पर बच्चे उत्साहित रहे ।

सेंट जोसेफ विद्यालय में बच्चों द्वारा सुबह गणेश बंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया । प्रिंसिपल अनिल जोसेफ ने सभी बच्चों द्वारा दीपों से निर्मित कलाकृति और चित्रकला का निरीक्षण किया । बच्चों ने दीपों को रंग पेंट से सजाकर पूजन अर्चन किया । बच्चों को दीपावली का मिष्ठान वितरण हुआ ।

इस दौरान प्रिंसिपल अनिल जोसेफ ने कहा कि छोटे छोटे बच्चों द्वारा जो कलाकृति किया गया है वह काबिले तारीफ है । दीपावली के पर्व पर बच्चों में इस तरह का आयोजन उत्साह देखते बन रहा था । जल्द ही सर्वश्रेष्ठ कलाकृति बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर आरती झा,अनिल सिंह,दीपक तिवारी,बिंदु,इंदु,अभिनव ,उमेश,विपिन,प्रीतम,योगिता,नीतू आदि उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई