चन्दौली सकलडीहा,
दिवाली पर्व को लेकर कस्बा में सुबह से लेकर शाम तक ग्रामीणों की खरीदारी की लेकर भीड़ जुटा रहा । इस दौरान भीड़ भाड को देखते हुए कोतवाल भूपेन्द्र निषाद पुलिस फोर्स के साथ कस्बा में दोपहर से लेकर शाम तक पैदल भ्रमण करते रहे। इस दौरान जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। वही विधि विधान से कस्बा में जगह जगह लक्ष्मी गणेश जी की पूजा अर्चना का कार्यक्रम में व्यापारी और ग्रामीण जुटे रहे।
दिवाली को लेकर सकलडीहा कस्बा में सोने चादी के आभूषण की दुकानों के साथ वर्तन बिजली दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। इसके अलावा महिलाये गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदारी में जुटी रही। इसके साथ ही कस्बा के जगह जगह मिठाई की दुकाने सजायी गई थी। जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ा था। वही कस्बा में मंदिर और घरों व दुकानों में लक्ष्मी गणेश जी की विधि विधान से लोग पूजा में जुटे रहे। देर रात तक पटाखा और दीप जलाकर लोगों ने दिवाली की पर्व मनाया।
इस मौके पर व्यापार मंडल संरक्षक मुराहू विश्व कर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,चिंटू गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्त, बबलू जायसवाल,राकेश रस्तोगी,संत सेठ, संजय सेठ,गिरधारी सेठ आदि व्यापारी पूजा पाठ को लेकर विशेष प्रकार का भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि दिवाली पर्व को लेकर जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,लक्ष्मीशंकर मिश्र,राज अन्य सहित पुलिस फोर्स तैनात रही।






