चंदौली
सकलडीहा तहसील के तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने दीपावली के पावन अवसर पर मलिन बस्ती में पहुंचकर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटी। उन्होंने लोगों को मिठाई और पटाखे वितरित कर उनके साथ दीपावली का पर्व मनाया।
तहसीलदार की इस पहल से बस्ती के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। दीपावली के त्योहार पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की उनकी इस पहल की सकलडीहा क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनके इस मानवीय और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
इस पहल को लेकर क्षेत्र में तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह की सराहना की जा रही है।






