काशी से अखिलेश का बड़ा दांव- बोले, विधानसभा नहीं लडूंगा, सीधे मुख्यमंत्री बनूंगा; भाजपा पर तीखा हमला;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को वाराणसी से 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया। शिक्षक और स्नातक MLC की दोनों सीटों पर सपा की जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे अखिलेश ने कहा, “हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। इसलिए वही काम करेंगे जो शुभ होगा। पिछली बार कहां बने थे बताओ? लोकसभा से सीधे शपथ। 2027 में लोकसभा से शपथ लेने लखनऊ आऊंगा।”

भाजपा पर निशाना – 200 विधायकों का टिकट कटेगा

अखिलेश ने कहा कि भाजपा पहले अपने 100 विधायकों का टिकट काटने वाली थी, लेकिन MLC चुनाव में हार के बाद अब 200 विधायकों का टिकट काटेगी। उन्होंने कहा- “भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा, किसान मुस्कुराएगा, युवा मुस्कुराएगा।”

PM मोदी और क्योटो पर तंज

प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए बोले- “काशी को क्योटो तो नहीं बना पाए, कम से कम क्योटो की तस्वीर ही लगा देते। क्योटो की तस्वीर क्यों नहीं लगाई?”

बाबा विश्वनाथ ने दिलाया आशीर्वाद

अखिलेश ने कहा, “बाबा विश्वनाथ जी ने आशुतोष सिन्हा को जिताया, लाल बिहारी को जिताया। बाबा ने दोहरा आशीर्वाद दिया।” उन्होंने कहा कि सपा 80 की 80 सीटें भी EVM से जीत जाए, तब भी EVM के खिलाफ है।

अखिलेश की 5 बड़ी बातें –

1. मुख्यमंत्री के स्वजातीय अत्याचार कर रहे हैं: PDA समाज पर अत्याचार की एक घटना नहीं है। दालमंडी के लोगों ने भाजपा को दंड दिया है। आरक्षण घोटाला, पेपर लीक, मणिकर्णिका घाट, दालमंडी… कोई भूल सकता है क्या?

2. मणिकर्णिका घाट की विरासत मिटाने की कोशिश: भाजपा ने मणिकर्णिका से लेकर पाल समाज पर जो लाठी चलाई वो सबको याद है।

3. असली अराजक भाजपा है: बोले- बांदा में नवजात बच्चे को कुत्ता नोच ले गया, ये कौन सुन सकता है? बरेली से आगे शाहजहांपुर क्यों नहीं जाते?

4. केंद्र सरकार को लखनऊ वाले धोखा दे रहे हैं: भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा, सपा सरकार में मेट्रो बनाने का काम करेंगे।

5. बागेश्वर बाबा पर – नकली सनातनियों से लोग दुखी: धीरेंद्र शास्त्री के श्रीकृष्ण और श्रीराम पर दिए बयान पर घेरा। बोले- “मैं चाहूंगा इन नकली सनातनियों को रोका जाए। भगवान श्रीकृष्ण के बारे में ये क्या कह रहे हैं? इससे देश ही नहीं, पूरी दुनिया दुखी है। हमने तो घर पर केदारेश्वर मंदिर बनवाया है।”

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री राम एवं भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, नाम, चाल- ढाल, लीलाओं एवं धाम के संबंध में की गई विभिन्न टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएँ आहत होने के संबंध में ज़िला मुख्यालय पर शिकायत एवं विधिक कार्रवाई की मांग की गई।

04 नवंबर, 2026 को एक दिवसीय विधानसभावार वृहद रोजगार मेला मुगलसराय विधान सभा अनतर्गत, लाल बहादुर शास्त्री स्नाकोत्तर महाविद्यालय नियमताबाद चकिया रोड़ चन्दौली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।