पटाखा दुकानों को लेकर एसडीएम और सीओ ने किया जांच;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

दिवाली की पर्व को लेकर जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम आकांक्षा सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने मंगलवार को लाइसेंसी पटाखा दुकानों की जांच पड़ताल किया।

इस दौरान मानक के अनुरूप भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। इसके साथ ही बगैर परमिशन पटाखा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती करने का निर्देश दिया।

दिवाली की त्योहार को लेकर पटाखा की अवैध भंडारण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। तहसील क्षेत्र में पटाखा का एक मात्र लाइसेंसी दुकान है। इसके अतिरिक्त पटाखा की दुकानों को लेकर अधिकारियों की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।

इस क्रम में एसडीएम आकांक्षा सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने सकलडीहा,चहनिया और धानापुर व कमलापुर क्षेत्र में चक्रमण कर पुलिस अधिकारियों और फायर विग्रेड टीम के साथ निरीक्षण किया। धानापुर के एक मात्र लाइसेंसी दुकानदार के यहां पहुंचकर जांच पड़ताल किया। मानक से अधिक पटाखा नही रखने व भंडारण नहीं करने की हिदायत दिया गया।

इसके साथ ही सुरक्षा संबधित जानकारी लिया गया। इस बाबत एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि बगैर अनुमति की पटाखा का भंडारन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। बगैर अनुमति के भारी आवाज की पटाखा नहीं बेचा जायेगा। इसके साथ ही अन्य बिंदूओं ने पुलिस और फायर बिग्रेड विभाग के अधिकारियों को निदे्रशित किया।

इस मौके पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा,केातवाल भूपेन्द्र निषाद,एसओ धानापुर सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई