दिवाली और डाला छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मंगलवार को दूसरे दिन भी अपने आवास तेन्दुईपुर में ग्रामीणों की जनसमस्या सुनकर अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि हर हाल में दिवाली और डाला छठ महापर्व को लेकर मंदिरों और सरोवरों की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया। धार्मिक पर्व पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।

इसके अलावा सकलडीहा चहनिया,नईबाजार सहित अन्य जगह से आये व्यापारियों और किसानों की समस्या निस्तारण करने के लिये अधिकारियों को बताया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने हाइवे सड़क निर्माण के अधूरे कार्य को पूरा कराते हुए भोजापुर में रेलवे ओबर ब्रिज के निर्माण कार्य को तेजी से कराये जाने का निर्देश दिया। व्यापारियों ने सड़क पर छुट्टा पशुओं के पशुआश्रय केन्द्र भेजने के बारे में अवगत कराते हुए सकलडीहा के प्राचीन सरोवर और घाटों की साफ सफाई नहीं होने की जानकारी दिया।

उन्होंने सीडीओ और डीपीआरओ को दिवाली और डाला छठ महापर्व को देखते हुए समय से पूर्व साफ सफाई और सरोवरों में पानी की व्यवस्था करने को बताया। वही चहनिया के व्यापारी की भूमि संबधित समस्या को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।

अनावश्यक रूप से राजस्व और भूमि संबधित मामलों में हस्ताक्षेप न करने के लिये बताया। अंत में सकलडीहा स्टेशन मार्ग को ठीक कराये जाने के लिये पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत कराया।

इस मौके पर सूरज सिंह,कमलेश यादव,रतेन्द्र राजभर,लल्लू खां,अनूप गुप्ता,राहुल राजभर,अक्षय,अभिषेक,विकास राय,मनोज शर्मा आदि रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री राम एवं भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, नाम, चाल- ढाल, लीलाओं एवं धाम के संबंध में की गई विभिन्न टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएँ आहत होने के संबंध में ज़िला मुख्यालय पर शिकायत एवं विधिक कार्रवाई की मांग की गई।

04 नवंबर, 2026 को एक दिवसीय विधानसभावार वृहद रोजगार मेला मुगलसराय विधान सभा अनतर्गत, लाल बहादुर शास्त्री स्नाकोत्तर महाविद्यालय नियमताबाद चकिया रोड़ चन्दौली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।