थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा म्यूजियम स्तूप घूमने आई जापानी महिला पर्यटक का खोया हुआ विदेशी, भारतीय मुद्रा व महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित बैग तत्काल तलाश कर सकुशल वापस कराया गया ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

थाना सारनाथ पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्यटकों की सहायता हेतु निरंतर सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र में चेकिंग एवं शाम गश्त के दौरान म्यूजियम सारनाथ पर भ्रमणशील थे। इसी दौरान म्यूजियम स्तूप घूमने आई जापानी महिला पर्यटक का बैग कहीं गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष सारनाथ द्वारा तत्काल हमराह पुलिसकर्मियों एवं सारनाथ बीट पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को बैग की तलाश हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैग को खोजकर सकुशल महिला पर्यटक के सुपुर्द कर दिया गया। बैग में भारतीय एवं विदेशी मुद्रा सहित क्रेडिट कार्ड एवं पासपोर्ट सुरक्षित मिले।

बैग में मौजूद सामान का विवरण–

1. 1000 अमेरिकी डॉलर।
2. ₹65,000 भारतीय मुद्रा।
3. 90,000 जापानी येन।
4. 02 अदद क्रेडिट कार्ड।
5. 01 अदद पासपोर्ट।

बैग एवं उसमें रखे समस्त सामान को सकुशल वापस पाकर जापानी महिला पर्यटक द्वारा थाना सारनाथ पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सहयोग की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम–

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अजय कुमार, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 अमरजीत कुमार, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 अशोक यादव, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 गोविन्द कुमार, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।

6. रि0का0 रमन कुमार, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment