मीरजापुर/चिल्ह। थाना चिल्ह पर 21 अक्टूबर को नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी को लेकर तहरीर पर मु0अ0सं0-232/2025 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश राय मय टीम ने मुखबिर सूचना पर अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र स्व0 गौतम निवासी तिलठी थाना चिल्ह को धारा 64(1), 351(3) बीएनएस में गिरफ्तार कर जेल भेजा।







